शासकीय महाविद्यालय हटा के समाजशास्त्र विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण के अन्तर्गत अपराध और समाज पेपर से सम्बन्धित विद्यार्थियो को सब जेल हटा का विजिट करवाया गया

आज शासकीय महाविद्यालय हटा के समाजशास्त्र विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण के अन्तर्गत अपराध और समाज पेपर से सम्बन्धित विद्यार्थियो को सब जेल हटा का विजिट करवाया गया, ताकि विद्यार्थी सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान से भी लाभान्वित होसके। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियो ने महिला पुरुष कैदियो से साक्षात्कार के द्वारा उनकी सामाजिक ,आर्थिक ,शैक्षणिक और भौगोलिक परिस्थियों को जानने व समझने का प्रयास किया।साथ ही जेल व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से जाना कि किस प्रकार कैदियो को रखा जाता है उनकी दिनचर्या आदि से सम्बन्धित अपनी जिज्ञासाओं को दूर किया। माननीय सब जेलर हटा के द्वारा यह सुझाव दिया गया कि प्रत्येक महाविद्यालय के द्वारा इस प्रकार जेल का भ्रमण विद्यार्थियो को कराना चाहिए, क्योकि ये विद्यार्थी ही परिवार, समाज व देश का भविष्य होते है। वे अपराध, अपराधी व जेल के कड़े नियमो से प्रत्यक्ष रूप से अवगत होने के बाद वे स्वयं व दूसरो को भी अपराध करने से रोक पायेगे।इसके अलावा भी विद्यार्थियो को अन्य बहुत सी जानकारी प्राप्त हुई।

सहयोग के लिए सब जेल हटा के समस्त स्टाफ का विशेषकर सब जेलर आदरणीय नागेंद्र चौधरी जी का महाविद्यालय और समाजशास्त्र विभाग आपको हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते है।

Leave a Comment

Read More