खुरई विधानसभा क्षेत्र के 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य हेतु 91.25 लाख की स्वीकृति

SHARE:

खुरई विधानसभा क्षेत्र के 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य हेतु 91.25 लाख की स्वीकृति

सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से राज्य शिक्षा केंद्र के समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत 5 नवीन प्राथमिक स्कूल भवनों के निर्माण हेतु 91.25 लाख की स्वीकृति जारी कर दी गई है। इनमें खुरई विकासखण्ड के दो तथा मालथौन विकासखण्ड के तीन नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य शामिल हैं।

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय निर्माण हेतु 18.25 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। जिन प्राथमिक विद्यालयों के नवीन भवन निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं उनमें खुरई विकासखण्ड के प्राथमिक शाला जामुन खेड़ी तथा प्राथमिक शाला रेगुवां के भवन शामिल हैं। इनमें मालथौन विकासखण्ड की प्राथमिक शाला मगरा, प्राथमिक शाला रेंडोन रैयतवारी तथा प्राथमिक शाला लिधौरा के भवन निर्माण कार्य भी शामिल हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें