बीना में अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई कार, दो लोग घायल; डायल-112 जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

SHARE:

सागर। जिले के बीना थाना क्षेत्र में कुरवाई रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को दुर्घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त हुई थी। सूचना पर बीना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचे डायल-112 के प्रधान आरक्षक संदीप और पायलट जसवंत साहू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को एफआरवी वाहन की मदद से बीना अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार जारी है।

डायल-112 की तत्परता से घायलों को समय पर मिली मदद।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें