पहिये के नीचे आकर मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया । शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने कानूनी कार्यवाही की। जबकि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। मृतक रामपुर सक्तेशगढ़ थाना चुनार के रहने वाले हैं। बाइक चालक रामदुलार अपनी माँ कौशल्या और ससुराल से आयी बहन अनीता को बाइक से राजगढ़ गांव में लगा मेला दिखाने जा रहा था। एक रिपोर्ट
अपनी मां और विवाहिता बहन को लेकर धनुष यज्ञ का मेला दिखाने जा रहा था। राजगढ़ थाना क्षेत्र के इन्द्रानगर के पास ट्रक के चपेट में आने से मां बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटे ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची। घायल बाइक चालक को एंबुलेंस से राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। तीन मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मरने वालों में रामदुलार 50 वर्ष, कौशल्या 70 वर्ष और अनीता 35 वर्ष बताया गया। मृतक रामदुलार इकलौता बेटा था । मृतक अनीता की शादी सोनभद्र राबर्टसगंज के रघुनाथपुर गांव में हुआ हैं। वह सोमवार को मायके आयी थी । पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि ट्रक की चपेट आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाइक चालक युवक का राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई । तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक की तलाश की जा रही हैं। इसके साथ ही घटना की जांच की जा रही है।








