सागर जिले में मतदाता पंजीयन के लिए विशेष शिविर आयोजित, घर-घर पहुंचकर किया जा रहा जागरूक

SHARE:

28 दिनों में 16,784 आवेदन प्राप्त, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ सूची में संशोधन की प्रक्रिया जारी

सागर, 27 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सागर जिले में मतदाता सूची में नए एवं छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराने के लिए विशेष मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही घर-घर जाकर नागरिकों को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सागर जिले में 28 सितंबर से 27 अक्टूबर 2026 तक कुल 16,784 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें नए एवं छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के 13,260 आवेदन शामिल हैं। वहीं, मतदाता सूची से नाम विलोपित कराने के लिए फॉर्म-7 के 1,145 तथा मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के 2,379 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपेक्षा

मतदाता पंजीयन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तर पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक दलों से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम में सहयोग करने की अपेक्षा की गई।

जिले में विशेष शिविरों और घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा आवश्यक संशोधन कराने के लिए जागरूक करना

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें