युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव शिवि सिंह चौहान का सागर में स्वागत, संगठन की आगामी रणनीति पर हुई चर्चा

SHARE:

आशीष चौबे के निवास पर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सागर। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी शिवि सिंह चौहान के दो दिवसीय सागर दौरे के दौरान मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं प्रवक्ता आशीष चौबे के निवास पर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन की आगामी रणनीति, गतिविधियों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिवि सिंह चौहान का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

गौरतलब है कि शिवि सिंह चौहान हाल ही में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल मशाल जुलूस में भी शामिल हुए थे। युवा कांग्रेस की ओर से यह जुलूस S.I.R. प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों, कथित वोट चोरी तथा श्रीराम मंदिर निर्माण के चंदे और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर निकाला गया था।

ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं प्रवक्ता आशीष चौबे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी, प्रदेश सचिव अक्षय दुबे, पूर्व सागर नगर अध्यक्ष कार्तिक रोहन, जिला उपाध्यक्ष आदित्य चौधरी एवं चक्रेश रोहित, सुरखी विधानसभा अध्यक्ष प्रणव राजपूत, सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बंटी कोरी और पूर्व NSUI विधानसभा अध्यक्ष सौरभ खटीक सहित युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लोकेशन–सागर

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें