सागर। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने जिस तरह से संसद में हंगामा किया, और उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का मखौल उड़ाया गया, यह सिर्फ राज्यसभा के सभापति का अपमान नहीं है, बल्कि यह देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है। यह विदेशों में बसे लाखों भारतीयों का भी अपमान है और इस घटना से पूरा देश आंदोलित है। अपने इस शर्मनाक कृत्य के लिए राहुल गांधी को देश की जनता से सार्वजनिक रूप से मांफी मांगनी चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने मोतीनगर चौराहे पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतला दहन के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल,महापौर श्रीमती संगीता तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार भाजपा नेता सुशील तिवारी सुखदेव मिश्रा संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ वीरेंद्र पाठक जिला महामंत्री श्याम तिवारी अमित कचवाहा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,रामेश्वर नामदेव, लक्ष्मण सिंह उपस्थित रहे जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन यु.मो.जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव सोशल मीडिया संयोजक अंशुल परिहार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जनता से माफी मांगें राहुल गांधी
श्री गौरव सिरोठिया ने कहा कि उपराष्ट्रपति जी के अपमान की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में भले ही इंडी गठबंधन के नेता भी शामिल रहे हों, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। उप राष्ट्रपति जी की मिमिक्री भले ही टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने की हो, जो कैमरे के सामने एक महिला विधायक के गाल खींचकर अभद्रता करने में संकोच नहीं करते। लेकिन अपने ठहाकों और तालियों से उत्साहवर्धन करने वाले अन्य दलों के सांसद भी इसमें सहभागी रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कल्याण बनर्जी को समझाने की बजाय उनका वीडियो बनाकर उनका उत्साह बढ़ाने का काम किया है। इसलिए इस घटना के लिए जितने दोषी कल्याण बनर्जी और इंडी गठबंधन के सदस्य हैं, उतने ही दोषी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी भी हैं। इसलिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अपनी इस करतूत के लिए देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मोतीनगर चौराहे पर क्रेन पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला लटकाकर जमकर नारेबाजी की फिर पुतले को जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया इस दौरान कार्यकर्ता टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी माफी मांगो लिखी तख्तियों को भी पुतले के साथ जलाया गया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष रीतेश मिश्रा मनीष चौबे विक्रम सोनी राहुल जैन डॉक्टर राहुल जैन डॉ दशरथ मालवीय गोपी पंथी सचिन घोषी जावेद खान अंशुल हर्षे जय कुमार साहू राहुल वैद्य निखिल अहिरवार राम अहिरवार विकास केसरवानी निशंक जैन दीपक जैन अमन चौरसिया आकाश ठाकुर अरमान सिद्दीकी राजेश अग्रवाल गौरव गांधी जयंती शुभम ठाकुर सोनल सोनी शुभम नामदेव मनोज रैकवारआदर्श गुरैया नेहा जैन नीतू शर्मा एवं जिला,मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।











