142 सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 22 दिसंबर को

SHARE:

सागर 21 दिसंबर। भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला करते हुए संसद के दोनों सदनों के 142 से अधिक सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। यह केंद्र की भाजपा सरकार का घिनौना कृत्य है। लोकतंत्र पर किये गए इस हमले के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा 22 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन के पास धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में किया जा रहे इस धरना प्रदर्शन में समस्त कांग्रेस जनों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार नहीं चाहती है कि विपक्ष सवाल उठाएं 142 सांसदों का निलंबन लोकतंत्र पर गहरा प्रहार है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें