नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट

SHARE:

सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना के विकास और आवागमन सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने रविवार को सागर सर्किट हाउस में लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क विकास कार्यों की स्वीकृति एवं आवश्यक कार्यवाही का आग्रह किया।

विधायक  लारिया ने खुरई मार्ग एन.एच.-14 से नगना ढोंगा–बरोदिया, बालाजी मंदिर चौराहा सागर से रजौआ तथा पुरानी सड़क से जिंदा (सेमराबाग) मार्ग के मजबूतीकरण कार्यों की स्वीकृति का विषय रखा। साथ ही बम्होरी–गढ़पहरा हाईवे सड़क चौड़ीकरण एवं पथरिया जाट–पामाखेड़ी–सानोधा–कर्रापुर (सागर–कानपुर हाईवे) मार्ग की स्थायी वित्तीय समिति से प्रशासकीय स्वीकृति और मकरोनिया से जीरो माइल्स सिविल लाइन सिटी लिंक व्हाइट टॉप रोड पर विद्युतीकरण कार्य सम्मिलित किए जाने की आवश्यकता से मंत्री को अवगत कराया।

विधायक  लारिया ने क्षेत्रीय विकास और जनसुविधा से जुड़े इन कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का अनुरोध किया। मंत्री  राकेश सिंह ने प्रस्तुत विषयों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें