26 नवंबर को भाजपा मनाएगी संविधान गौरव दिवस, 25 नवंबर को सागर पहुंचेंगे राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल

SHARE:

प्रथम सागर आगमन पर होगा भव्य स्वागत, भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस मनाया जाएगा। वहीं, राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार सागर पहुंच रहे रजनीश अग्रवाल का 25 नवंबर को भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया जाएगा। दोनों आयोजनों को सफल बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसी क्रम में धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान दोनों कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि संविधान गौरव दिवस भारतीय लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस आयोजन को जनभागीदारी के साथ व्यापक स्तर पर सफल बनाएं।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल का सागर में प्रथम आगमन पार्टी के लिए विशेष महत्व रखता है। उनके स्वागत को भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटें।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में जिला पदाधिकारी जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, चेतराम अहिरवार, चैन सिंह ठाकुर, राहुल वैद्य, आलोक केशरवानी, बालकिशन सोनी, रामेश्वर नेमा, जय सोनी, नीरज यादव, अमित बैशाखिया, मधुकर जाटव, राहुल नामदेव, गुड्डू सोनी, रुपेश जड़िया, मनीष नेमा, दीपक दुबे, सुप्रीयो राय और शिवा यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें