जिला अध्यक्ष ने पितृपुरूष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्य तिथि पर नमन किया

जिला अध्यक्ष ने पितृपुरूष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्य तिथि पर नमन किया

सागर। धर्म श्री स्थित भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आज भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, हम सबके श्रद्धा और प्रेरणा के केंद्र, आदरणीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि नमन करते है उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं श्रद्वेय ठाकरे जी संगठन के कुशल शिल्पी थे। उनका भाषण नहीं आचरण बोलता था श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने पहले संघ, फिर भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से भारत माता के चरणों की सेवा की है आज हम सभी जो कुछ बेहतर कर पा रहे हैं,उसका कारण श्रद्धेय कुशाभाऊ जी के दिये हुए संस्कार हैं।इस दौरान हरिराम सिंह,लक्ष्मण सिंह,मोनू चौहान,देवेंद्र कटारे,मनीष गुरु,यश अग्रवाल,मनीष चौबे,अंशुल परिहार सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

Leave a Comment

Read More