शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सागर में विज्ञान मेला इंस्पायर अवार्ड का आयोजन संपन्न।
हमे अपने कार्यों और उपलब्धियों पर गर्व करना चाहिए:शैलेंद्र कुमार जैन विधायक

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सागर में विज्ञान मेला इंस्पायर अवार्ड का आयोजन संपन्न।
हमे अपने कार्यों और उपलब्धियों पर गर्व करना चाहिए:शैलेंद्र कुमार जैन विधायक
सागर।शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सागर में विज्ञान मेला इंस्पायर अवार्ड का आयोजन किया गया जिसमें संभाग भर के विद्यार्थियों ने अपने बनाए हुए मॉडल्स का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन उपस्थित थे,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने की । कार्यक्रम को विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष हमारे नन्हे वैज्ञानिकों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बहुत अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है आज इन बच्चों का वैज्ञानिक मन क्या कह रहा है मैने उन मनो को टटोलने की कोशिश की है,नन्हे वैज्ञानिक यहां पधारे हैं और उनके इंस्ट्रक्टर को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं जब भी किसी महा विद्यालय या शैक्षणिक संस्था में जाता हूं तो कुछ न कुछ सीख कर जाता हूं, इस तरह के आयोजनों में भागीदारी के लिए बच्चो का आत्म विश्वास ऊंचा होना चाहिए अपने मॉडल के बारे में उसकी कार्य प्रणाली के बारे मे पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि जब किसी के सामने बच्चा अपने मॉडल का प्रदर्शन करे तो आत्म विश्वास के साथ पूरी जानकारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए की हर जिले के लिए एक थीम होनी चाहिए बच्चो द्वारा अलग अलग मॉडल बनाए जाए । उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम साहब ने किस तरह से अपना जीवन देश के लिए समर्पित किया, इससे हमारे युवा साथियों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है उनके विद्यार्थी जीवन का किस्सा है की वह एनडीए में जाने के लिए प्रयास कर रहे थे परंतु उनके पास आने जाने के किराए के लिए भी पैसे नही थे तब उनकी बहन ने अपने जेवर बेचकर उनका एक तरफ का टिकट कराया परंतु जब उनका चयन नहीं हुआ तो वे हताश हो गए और घूमते घूमते हरिद्वार पहुंचे,अवसाद से ग्रस्त होकर आत्म हत्या का विचार करने लगे तब वहां के संतो से परिचय हुआ और उन्होंने उन्हें विश्वास दिलाया की आपकी असफलता यह प्रदर्शित करती हैं की कोई और भी अच्छी चीज आपका इंतजार कर रहा है और हम सभी जानते है एक दिन वह भारत के मिसाइल मैन बने। कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने भी संबोधित किया
इस अवसर पर शैलेश केसरवानी,अनूप उर्मिल,मनीष चौबे, रीतेश मिश्रा,जेडी मनीष वर्मा, डीईओ अरविंद जैन,पार्षद देवेंद्र अहिरवार,नीरज गोलू कोरी,सहायक संचालक आशुतोष गोस्वामी,रेणु परस्ते,आशीष वर्मा,महेंद्र तिवारी,सुधीर तिवारी,अभय श्रीवास्तव,अभिषेक साहू,विष्णु साहू,सुरेंद्र तिवारी,लखन यादव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More