स्वर्गीय पंडित श्री राकेश सिरोठिया जी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का 10 जनवरी को होगा फाइनल मुकाबला

SHARE:

१० जनवरी को होगाफ़ाइनल मुक़ाबला :-

बीनाकप के14वे दिवस

श्रद्धेय स्वर्गीय पंडित श्री राकेश सिरोठिया जी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के 14वे दिवस के अवसर पर आज मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा विधायक आदरणीय श्री मुकेश टंडन जी एवं सागर जिले के प्रभारी श्री श्याम सुंदर शर्मा जी प्रदेश मंत्री श्री प्रभु दयाल पटेल जी , श्री शैलेस केशरवानी जी , सागर कलेक्टर श्री दीपक आर्य जी , सागर पुलिस अधीक्षक श्री श्री अभिषेक तिवारी जी सहित पार्टी के वरिष्ठ जन , नगर के गढ़मान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री टण्डन ने कहा कि पूज्य राकेश भैया के साथ मैंने लंबे समय काम किया है और उन्होंने मेरे जैसे कई कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करके राजनीति में मार्गदर्शन दिया है, आज मुझे प्रसन्नता हो रही है की उनके नाम से गौरव जी ऐसे आयोजन कर रहे हैं जिससे युवाओं को नया मार्ग प्रशस्त हो रहा है , मेरी और से सभी को शुभकामनाएँ हैं ।
टूर्नामेंट के समापन दिवस में ( १० जनवरी ) २ मैच सेमीफाइनल एवं फाइनल के रूप में देखने को मिलेंगे , जिसके मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के केविनेट मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल जी पधार रहे हैं ।
पहला मैच मंडीबामोरा और श्रेयांश इलेवन के बीच हुआ जिसमें पहले बैटिंग करते हुए मंडीबामोरा ने 84 रन बनाए ओर लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रेयांस इलेवन बीना ने बिना विकेट खोए आसानी से लक्ष्य प्राप्त किया इस मैच के मैन ऑफ द मैच मुंबई के फरदीन काजी रहे।
दूसरा मैच नमन इलेवन खुरई ओर विजेता अशोकनगर के बीच हुआ जिसमें पहले बैटिंग करते हुए नमन इलेवन 108 रन बनाए और जवाब में उतरी अशोकनगर मात्र 77 रन ही बना पाई ओर यह मुकाबला नमन इलेवन ने 31 रन से जीता ओर इस मैच के मैन ऑफ द मैच गुजरात के राकेश कहार रहे।
तीसरा मैच रेड इलेवन बीना ओर श्रेयांश इलेवन बीना के बीच हुआ जिसमें पहले बैटिंग करते हुए रेड इलेवन ने 58 रन बनाए ओर लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रेयांस इलेवन आसानी से लक्ष्य प्राप्त किया ओर 9 विकेट से जीत दर्ज की इस मैच के मैन ऑफ द मैच भोपाल के सरोज रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें