
कांग्रेस जनों ने रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस एवं सिंधी समाज के आराध्य झूलेलाल जयंती पर निकले चल समारोह का स्वागत किया – महेश जाटव
सागर/ जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय के पास अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज द्वारा निकल गई रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर एवं सिंधी समाज की आराध्य झूलेलाल जयंती पर सिंधी समाज द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि रानी अवंती बाई ने सिखाया राष्ट्र पहले है बाकी बाद में सन 1857 की क्रांति में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का जीवन हमें गौरव का अनुभव कराता है जिन्होंने जनता के मन में स्वाधीनता की भावना को प्रज्वलित किया था सन 1858 में जब अंग्रेजों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया था तब उन्होंने बंदी बनने की बजाय आत्मसम्मान को चुना था ऐसे फैसले एक मजबूत जिगर रखने वाले योद्धा ही ले सकते हैं जो आत्म सम्मान का प्रतीक है हम सभी को उनके त्याग समर्पण को पहचानना होगा और उनके बताएं मार्ग पर चलना होगा
जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव ने आयो लाल झूलेलाल सिंधी समाज के आराध्य वरुण देव जी जिनको जल देवता भी कहा जाता है अवतार है झूलेलाल जिन्होंने हमेशा सत्य प्रेम और करुणा का मार्ग दिखाकर लोगों को एक सूत्र में बांधा है चेटीचंड का दिन संस्कृति परंपरा और जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देता है इस पावन अवसर पर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, प्रदीप पप्पू गुप्ता, संदीप सबलोक,शरद पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, राहुल चौबे युवा कांग्रेस के सागर साहू,कमलेश तिवारी ,दीनदयाल तिवारी,लीलाधर सूर्य वंशी, नारायण विश्वकर्मा, नीलेश अहिरवार, अरविंद सिंह ठाकुर,आनंद हैला, सुनील ठाकुर, रमाकांत यादव,जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेश अहिरवार, अजय ठाकुर,गंगाराम अहिरवार,किरण लता सोनी, हरिश्चंद्र सोनवार, लल्ला यादव, अजय सिंह राजपूत, रेखा सोनी, संजय सराफ, बबलू ठाकुर, प्रशांत सोनी, बृजेश सिंह ठाकुर, अनिल दक्ष,आनंद अहिरवार, राम शंकर सेन रोहित अहिरवार, सुरेश पंजवानी कुंजीलाल लडिया,प्रांशु लोधी, गोपाल पटैलआदि उपस्थित थे











