
कांग्रेस नें वीरांगना रानी अंवती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम का किया आयोजन।
जिला लोधी समाज द्वारा निकाली गई वाहन रैली व शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया आत्मीय स्वागत।
रानी अवन्ती बाई लोधी ने सर्वोच्च बलिदान दिया ……..सुरेन्द्र चौधरी
सागर/साहस और शौर्य की प्रतीक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया एवं युवा कांग्रेस नरयावली के संयुक्त तत्वाधान में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन मकरोनिया चौराहे स्थित वीरांगना रानी बाई अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा स्थल पर किया गया।जहां कांग्रेस जनों ने मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी की अगवाई में रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया साथ ही जिला लोधी समाज द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई वाहन रैली व शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य व आत्मीय स्वागत किया गया कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी ने 20 मार्च 1858 को मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी,इसलिए इस दिन को उनके बलिदान दिवस के रूप में याद किया जाता है।उन्होंने कहा कि रानी अवन्ती बाई लोधी जी 1857 की क्रांति की प्रमुख महिला स्वतंत्रता सेनानी थीं और मध्य प्रदेश की रेवांचल मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थी उन्होंने अंग्रेजों की ‘डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स’ नीति का विरोध करते हुए 4000 सैनिकों की फौज के साथ अंग्रेजों से लोहा लिया था और 20 मार्च 1858 को रामगढ़ और बालापुर के बीच सुखी-तालैया नामक स्थान पर उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया।पुष्पांजलि कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी,युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा,सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि उमहिया,युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,आर आर पाराशर,अभिषेक गौर,दीपक दुबे,जतिन चौकसे आदि अपने विचार व्यक्त किये।पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोतीलाल पटेल,हर गोविंद कुर्मी, कमल जैन,राजा बुंदेला,दीपक सिंघई, साहित्य पांडे,मनोज राय,पूर्व पार्षद राजू डिस्क,मुल्ले चौधरी, संजय रोहिदास,अजय अहिरवार,विजय पाराशर,कमल चौधरी, बृजेश लोधी,एड. अम्बुज चौहान,प्रेम लाल,अजय बमदेले, कल्याण अहिरवार, राजेन्द्र साहनी,पवन राय,कमलेश कुमार, सुनील लारिया,हरलाल चौधरी,हेमराज अहिरवार आदि मौजूद थे।











