सुरखी विधानसभा को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की बड़ी सौगात, 18 नए आंगनबाड़ी भवनों के लिए तीन करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृति


सुरखी विधानसभा को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की बड़ी सौगात, 18 नए आंगनबाड़ी भवनों के लिए तीन करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृति

बच्चों के पोषण, शिक्षा और मातृ-स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आधार, ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी आंगनबाड़ी व्यवस्था

सागर दिनांक 29 मार्च2026 सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार तेज हो रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए विधानसभा क्षेत्र में 18 नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत करवाई है। भोंदूखेड़ा, सेमाढाना, सत्ताढाना, सुरखी, सेमराघाट,बदरचूआ, झिला, सागौनीउमरिया, कल्याणपुरवीर, धाउ, मुगरयाउ, बरखुआतिवारी, राहतगढ वार्ड 11, हिरनखेडा, राहतगढ वार्ड 07 पिपरियाखास, कालीपठार, गांजीखेडा, में आगनबाडी केन्द्रों के लिए भवन स्वीकृत किये गये हैं।
जिससे सुरखी विधानसभा क्षेत्र के इन नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। लंबे समय से कई गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवनों या सीमित संसाधनों में संचालित हो रहे थे, जिन्हें अब पक्के और सुव्यवस्थित भवन मिलने से व्यवस्थाएं और सुदृढ़ होंगी।
बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
आंगनबाड़ी भवन बनने से छोटे बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में पोषण आहार, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही टीकाकरण, वजन मापन, पोषण परामर्श जैसी सुविधाएं भी व्यवस्थित रूप से संचालित की जा सकेंगी।
महिलाओं और परिवारों को होगा सीधा लाभ
इन आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती और धात्री महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण संबंधी जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार होगा।
विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सुरखी विधानसभा
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और सामाजिक सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के हर गांव और हर परिवार को विकास का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में जनहित से जुड़े और कई विकास कार्यों को गति दी जाएगी, जिससे सुरखी विधानसभा प्रदेश की अग्रणी विधानसभाओं में शामिल रहे।

Leave a Comment

Read More