
आपातकाल की 51वीं बरसी पर आज होगी संगोष्ठी, लोकतंत्र सेनानियों का होगा सम्मान
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल होंगे मुख्य अतिथि
सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर गुरुवार, 25 जून को सागर में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। संगोष्ठी की अध्यक्षता लोकतांत्रिक सेनानी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट कृष्णवीर सिंह ठाकुर करेंगे। इस अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) का सम्मान भी किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि संगोष्ठी प्रातः 11:00 बजे से धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित की जाएगी।










