
केंट पुलिस ने किया जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार
सागर। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत केंट थाना पुलिस ने जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों एवं शांति भंग करने वाले व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 01 अप्रैल 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी गोस उर्फ मोहम्मद पिता केशव उर्फ पुष्पक मकवानी (उम्र 42 वर्ष), निवासी कजलिवन तपारिया, थाना केंट, जिला सागर अपने क्षेत्र में घूम रहा है। जबकि जिला दंडाधिकारी द्वारा उसे 17 फरवरी 2026 से एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किया गया था।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केंट श्री रोहित डांगे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के सदस्य— कैलाश उइके, प्र.आर. बृजेंद्र तिवारी, आरक्षक भानु प्रताप चौधरी, देवेंद्र रावत, श्रीकांत, अमन, रोहित पटेल, विशाल रावत, दिनेश तिवारी एवं नरेंद्र—का सराहनीय योगदान रहा











