थाना मोतीनगर की गुंडे-बदमाश एवं आदतन आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी


थाना मोतीनगर, जिला सागर (म.प्र.)

थाना मोतीनगर की गुंडे-बदमाश एवं आदतन आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी
आज 01 आदतन आरोपी को 08 माह के लिए जिला सागर एवं सीमावर्ती जिलों से किया गया निष्कासित

सागर जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने हेतु पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक  ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोतीनगर जसवंत सिंह राजपूत द्वारा आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

आज की कार्यवाही
इसी क्रम में आज दिनांक को आदतन आरोपी राकेश उर्फ सूर्या पिता गनेश उर्फ जलेश अहिरवार (सूर्यवंशी), उम्र 28 वर्ष, निवासी छोटा करीला सागर को जिला दण्डाधिकारी सागर के आदेशानुसार 08 माह की अवधि के लिए जिला सागर एवं सीमावर्ती जिलों से निष्कासित किया गया।
आदेश के पालन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत सूचना देकर थाना मालथौन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर की सीमा के बाहर छोड़ा गया, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

पिछले कुछ दिनों की प्रमुख कार्यवाही
थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा संगीन अपराधों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान चलाकर कुल 18 आदतन गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर कार्यालय सागर में प्रस्तुत किए गए।
इनमें से 10 आदतन आरोपियों के विरुद्ध जिला बदर के नोटिस/आदेश प्राप्त हो चुके हैं, जबकि शेष 08 आरोपियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं।

आदेशों के पालन की स्थिति
जिन 10 आरोपियों के विरुद्ध जिला बदर आदेश प्राप्त हुए हैं, उनमें से 07 आरोपियों को अब तक जिला सागर एवं सीमावर्ती जिलों से निष्कासित किया जा चुका है।
इन 07 में से 02 आरोपियों (राजकुमार उर्फ राजकपूर एवं सूरज आठ्या) द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन किया गया, जिस पर थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्यवाही करते हुए दोनों को पुनः गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
यह संपूर्ण कार्यवाही दर्शाती है कि थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा योजनाबद्ध एवं चरणबद्ध तरीके से आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाकर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में ठोस परिणाम प्राप्त किए जा रहे हैं।

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी
निरीक्षक जसवंत राजपूत (थाना प्रभारी मोतीनगर), प्रधान आरक्षक दिनेश यादव, प्रधान आरक्षक योगेश तिवारी, प्रधान आरक्षक नदीम शेख एवं आरक्षक राहुल का विशेष योगदान रहा।

थाना मोतीनगर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

Read More