अखिल भारत हिन्दू महासभा का मध्यप्रदेश में बड़ा संगठन विस्तार, राजकुमारी प्रजापत बनीं महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री

अखिल भारत हिन्दू महासभा का मध्यप्रदेश में बड़ा संगठन विस्तार, राजकुमारी प्रजापत बनीं महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री

प्रदेश कार्यकारिणी और जिला स्तर पर कई नई नियुक्तियां, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी


रतलाम/भोपाल। अखिल भारत हिन्दू महासभा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को मध्यप्रदेश इकाई में बड़े पैमाने पर संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई। यह नियुक्तियां राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री दिनेश सुंगधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनंदा दुबे एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरसिंह राजपूत की अनुशंसा पर की गई हैं।
हिंदू महासभा के देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश संगठन मंत्री गौरव अध्वर्यु शर्मा द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा की गई।
घोषित नियुक्तियों में पन्ना से अभिषेक शुक्ला को जिलाध्यक्ष, भोपाल से निकेत शर्मा को जिलाध्यक्ष, रिंकू यादव को जिला संगठन मंत्री, आनंद नायक को संभाग अध्यक्ष, मनोज पटेल को जिला उपाध्यक्ष, कैलाश गावड़े को जिला महामंत्री, देशराज सिंह को संभाग मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा शांतनु माहुरकर को प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदीप श्रीवास्तव को प्रदेश सह संगठन मंत्री, शांतनु सिंह एवं नीतीश निशांत सहगल को प्रदेश उपाध्यक्ष, एडवोकेट राजेंद्र मिश्रा को प्रदेश प्रमुख विधि सलाहकार तथा एडवोकेट मनीष शर्मा को प्रदेश विधि सलाहकार नियुक्त किया गया है।
रतलाम की सुश्री राजकुमारी प्रजापत को महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश अध्यक्ष वीरसिंह Rajput ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी निष्ठा एवं समर्पण के साथ हिन्दू महासभा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी भरत शर्मा द्वारा दी गई।

Leave a Comment

Read More