
एक जन्मदिवस ऐसा भी, जो किसी जरूरतमंद के लिए नए जीवन की उम्मीद बन जाए : रिशांक तिवारी
पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर में संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने किया रक्तदान
सागर। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर होटल दीपाली के सिग्नेचर हॉल में आयोजित चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर में संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी जी ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर सागर की महापौर संगीता सुशील तिवारी एवं सूर्यांश तिवारी ने भी रक्तदान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह का सार्वजनिक जीवन सदैव जनसेवा और समाजहित के कार्यों से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री भूपेंद्र सिंह जी के जन्मदिवस पर रक्तदान जैसे सेवा अभियान का आयोजन समाज को सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ मानवता के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
इस दौरान रिशांक तिवारी ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान के लिए आगे आने का आग्रह करते हुए बताया कि 19 मई को संकल्प फाउंडेशन एवं शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में एक मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन भी किया जाएगा।











