
सागर, 31 जुलाई 2026
जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने तिसाला बड़ी पूजा रथयात्रा का स्वागत कर शहर की खुशहाली के लिए मां से आशीर्वाद मांगा
रथयात्रा शहर की गौरवशाली परंपरा – महेश जाटव
सागर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भीतर बाजार स्थित शीतला माता मंदिर से निकली तिसाला बड़ी पूजा रथयात्रा का स्वागत किया गया। प्रसूतिका गृह के सामने, पूर्व मंत्री प्रकाश जैन के निवास के पास कांग्रेसजनों ने रथयात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और सभी की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि जवाहर गंज वार्ड, भीतर बाजार से वर्षों से शहर की खुशहाली की कामना को लेकर मां की रथयात्रा निकाली जाती है, जो पुरानी सदर होते हुए सेमरा पहुंचती है। इसमें शामिल झांकियां, बैंड पार्टी, घोड़े, रमतूला, दरदुल घोड़ी, अखाड़े आदि बुंदेली परंपराएं और मां का रथ लोगों को आकर्षित करता है। रथयात्रा की पूर्व संध्या पर महिलाओं द्वारा रात्रि जागरण कर मां के भजनों का गायन किया जाता है। शहर के लोगों को बड़ी बेसब्री से इस रथयात्रा के आने और मां के आशीर्वाद का इंतजार रहता है।
उन्होंने कहा कि मां की रथयात्रा से शहर में खुशहाली आने का आभास शुरू हो जाता है। रथयात्रा की शुरुआत से पांच दिन पहले ही जप-तप शुरू हो जाता है और माताएं-बहनें इसकी तैयारी में अहम भूमिका निभाती हैं। यह हमारे शहर की गौरवशाली परंपरा है और आज शहर में रथयात्रा आस्था का प्रतीक बन चुकी है।
इस अवसर पर रामकुमार पचौरी,पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, पप्पू गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, जितेन्द्र रोहण, राहुल चौबे, कमलेश तिवारी, हेमराज रजक, वीरेन्द्र राजे, नरेन्द्र मिश्रा, महेश अहिरवार, दीनदयाल तिवारी, शरद पुरोहित, ताहिर खान, डॉ. दिनेश पटैरिया, आनंद हैला, बृजेन्द्र नगरिया, टीकाराम दीवान, तज्जु भाईजान, रेखा सोनी, गंगाराम अहिरवार, संजय व्यास, लल्ला यादव, महेश यादव, प्रभात भंडारी, कुंजीलाल लड़ियां, साधना पुरोहित, सुरेन्द्र पुरोहित, राहुल प्रजापति, गीता कुशवाहा, अर्चना कनौजिया, गोपाल प्रजापति, रोशनी, वसीम खान, किरण लता सोनी, रजिया खान, कल्लू पटेल, ज्योति मलैया, सुंदर अहिरवार, मयंक ठक्कर, संजय सराफ, रीतेश रोहित,हरिश्चंद्र सोनवार, रेखा अहिरवार, उमेश यादव, रामशंकर सेन, गोपी यादव, कैलाश पटेल, गज्जू दुबे ,अभिलाष जैन ,राहुल खटीक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।











