
सागर को आयुर्वेद महाविद्यालय की सौगात मिलने पर आयुष चिकित्सा जगत के चिकित्सकों एवं गणमान्य नागरिकों ने किया विधायक शैलेंद्र कुमार जैन का सम्मान
सागर।नगर को आयुर्वेद महाविद्यालय की सौगात दिलाने पर आयुष जगत से जुड़े हुए चिकित्सकों और गणमान्य नागरिकों ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर पहुंचकर उनका पुष्प माला, शाल श्रीफल से सम्मान कर उनका धन्यवाद व्यक्त किया, उल्लेखनीय है कि विगत दिनों विधानसभा में प्रश्न के माध्यम से विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार से सागर में आयुष महाविद्यालय खोले जाने की मांग की थी,जिस के जवाब में उन्होंने सागर में अभी तात्कालिक रूप से आयुर्वेद महाविद्यालय खोलने की घोसणा की थी, जिसकी विस्तृत जानकारी विधायक जैन द्वारा उपलब्ध कराई गई थी की किस तरह से सागर में आयुर्वेद महाविद्यालय आकार लेगा,100 बिस्तर का अस्पताल सहित अनेकों चीजे इसके अंतर्गत सम्मिलित हैं, विधायक जैन का सम्मान करने वालों में जिला आयुष अधिकारी डा जोगेंद्र सिंह,चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ दसरथ मालवीय,डॉ राजेश शुक्ला,डॉ डीपी चौबे,डॉक्टर दिनेश जैन, डॉ मुरारी सोनी, डॉक्टर महेंद्र जैन, डॉक्टर केके पुरोहित एल,डॉ हनुमंत राय, डॉक्टर बीपी पटेल, डॉ नीरज जैन, डॉ डीपी नेमा,डॉक्टर सुरेश चंद्र रावत, डॉ पीआर विश्वकर्मा, डॉ राहुल जैन,
डा नीलेंद्र राजपूत,डा विष्णु गुप्ता,डा नीतेश जैन,डा अमितेश जैन,अंकित मालवीय,संदीप यादव उपस्थित थे











