
अंतर-विद्यालयीय जलीय प्रतियोगिता में नन्हे तैराकों का शानदार प्रदर्शन, स्कूल का नाम किया रोशन
ग्रेटर नोएडा। GD गोयनका स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंतर-विद्यालयीय जलीय प्रतियोगिता में नन्हे तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कीं। विद्यार्थियों की इस सफलता से स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता में Aqua Smart Walk स्पर्धा में नर्सरी ओपल की मोक्षिता ने द्वितीय और फणिश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं Sailor Race में फणिश्री ने तृतीय स्थान हासिल किया।
Noodle Race में मोक्षिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि फणिश्री ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा Tube Toss Splash स्पर्धा में UKG ओलिव्स की अन्विका राय ने द्वितीय और कैरव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ शिक्षिकाओं अंजलि चौहान और सुश्री कनिका शर्मा के मार्गदर्शन को दिया।
स्कूल HOD सुश्री हिमांशी ने कहा कि विद्यालय बच्चों को कम उम्र से ही खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है और उनकी रुचि के अनुसार खेलों में समान अवसर प्रदान करता है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें।
वहीं स्कूल की प्रिंसिपल अंजलि मलिक ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से सुश्री अंजलि चौहान और सुश्री कनिका शर्मा के समर्पण एवं मार्गदर्शन की सराहना की।
विद्यालय परिवार ने सभी नन्हे चैंपियंस, शिक्षकों और अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी।











