
गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में सागर के बच्चे होंगे शामिल,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया उत्साहवर्धन
सागर।90 वे राष्ट्रीय इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट 2024 का आयोजन 16 से 18 फरवरी को अहमदाबाद गुजरात में आयोजित में किया जा रहा है, इसमें सागर विधानसभा के 13 बच्चे सम्मिलित होंने जा रहे हैं, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने इन बच्चों के साथ निवास पर बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपनी ओर से इन बच्चों को ट्रैक सूट उपलब्ध कराने की बात कही और बच्चो को प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर संगीता भदौरिया,प्रासुख जैन भी उपस्थित थे
Post Views: 452











