
सागर: जलभराव से नाराज़ कांग्रेस पार्षदों का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन,सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम
सागर शहर के परकोटा मुख्य मार्ग पर बने गुप्तेश्वर नाव मंदिर क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर मंगलवार शाम कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जहां नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव के नेतृत्व में पार्षदों और स्थानीय लोगों ने बीच सड़क पर पानी में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर चक्काजाम की स्थिति भी बन गई।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मंदिर के पास नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। जलभराव का पानी मंदिर परिसर तक पहुंच रहा है,जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की गई,लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
वही,कांग्रेस पार्षद शिवशंकर गुड्डू यादव ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के कारण क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही है। कई बार शिकायत और मांग के बावजूद अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो फिर नगर निगम के ख़िलाफ़ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और जल्द ही नालियों की सफाई तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ
फिलहाल कांग्रेस पार्षदों का पानी मे बैठकर विरोध प्रदर्शन अब शहर में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
01-Byte:बब्बू यादव(नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम सागर)
02-Byte:शिवशंकर गुड्डू यादव(कांग्रेस,पार्षद)











