समरसता कलश वंदन यात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक लारिया ने ली बैठक

समरसता कलश वंदन यात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक लारिया ने ली बैठक

सागर/21.08.2026; शुक्रवार को विधायक कार्यालय, रजाखेड़ी में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान अंतर्गत समरसता कलश वंदन यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक ली। बैठक में यात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं दायित्वों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

विधायक  लारिया ने कहा कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सद्भाव और एकजुटता का संकल्प है। यात्रा पूर्ण अनुशासन एवं गरिमा के साथ आयोजित हो तथा इसमें क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से मातृशक्ति की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

बैठक में यात्रा प्रभारी, सहप्रभारी, दिन प्रभारी एवं व्यवस्थापकों को दायित्वों का विभाजन कर तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

23 अगस्त को मकरोनिया एवं सदर मंडल, 24 अगस्त को सागर ग्रामीण एवं नरयावली मंडल, 25 अगस्त को सदर ग्रामीण एवं मकरोनिया ग्रामीण तथा 26 अगस्त को मकरोनिया ग्रामीण, नरयावली एवं सागर ग्रामीण मंडल में कलश वंदन यात्रा आयोजित की जाएगी।

बैठक में जिला महामंत्री चैन सिंह, जिला मंत्री जयंती मौर्य, ऑफिसर यादव सहित मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, सौरभ केशरवानी, अशोक सिंह ठाकुर, सोहन लोधी, अरविंद घोषी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More