
श्री संकट मोचन के दरबार के पहुंचकर भाजपा सरकार को सदबुद्धि देनें की प्रार्थना।

हाथ ठेले पर मोटर साईकिल,गैस सिलेंडर के साथ निकल कर भाजपा सरकार खिलाफ जताया तीखा आक्रोश।

भाजपा सरकार में आम जनता पर बढ़ रहा महंगाई का बोझ ……..सुरेन्द्र चौधरी
सागर / भाजपा सरकार में शक्कर,बिजली,पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस आदि के लगातार बढ़ते दामों और आसमान छू रही महंगाई के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश व्यापी आव्हान पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली, सागर ग्रामीण,मकरोनिया एवं सदर कैन्ट के तत्वाधान में ब्लॉक मुख्यालय नरयावली, सदर,कर्रापुर व मकरोनिया चौराहे पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में महंगाई के खिलाफ अनोखा एवं प्रतीकात्मक”महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज” विरोध प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने श्री संकट मोचन के दरबार मे पहुंच कर भाजपा सरकार को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की तथा खाद्य सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुओं,बिजली, पेट्रोल- डीजल सहित रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन को संबोधित करते हुये मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। रसोई से लेकर परिवहन तक हर क्षेत्र में जनता को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। कांग्रेस आम आदमी की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि महंगाई ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। सरकार को आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा और दूसरी ओर खाद,बीज, डीजल तथा अन्य कृषि लागत लगातार बढ़ रही है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण परिवारों पर पड़ रहा है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी ने कहा कि
रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से हर वर्ग परेशान है।भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का जवाब देना होगा। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट के अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया ने कहा कि महंगाई आज हर परिवार की सबसे बड़ी चिंता बन चुकी है।सरकार को आंकड़ों और दावों से बाहर निकलकर बाजार में आम आदमी की वास्तविक परेशानी देखनी चाहिए। कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आर आर पारासर,जतिन चौकसे,अभिषेक गौर,जिला कांग्रेस महामंत्री अवदेश सिंह,जिला कांग्रेस सचिव पुरुषोत्तम शिल्पी,ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपूत,शरद राजा सेन, मनोज राय,अशोक कुशवाहा,इदरीश खान,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अक्षय दुबे,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा,युवा कांग्रेस सदर ब्लॉक अध्यक्ष समीर मकरानी,सरफराज पठान,पार्षद मोहन अहिरवार,कदम सिंह,मनोज पवार आदि ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,देवेंद्र पटैल,
सुनील तोमर,राशिद खान,बृजभान सिंह,गुड्डा ठाकुर,दिलीप कुमार,अरविंद पंथी,हीरालाल चौधरी,कुन्दन जाट,सत्येंद्र मोहन दुबे,हरगोविंद कुर्मी,मोतीलाल कुर्मी,कोमल सिंह लोधी,धर्मेंद्र तोमर,धर्मेंद्र यादव,विशाल सिंह,शिव चरण,चांद अली, निकलंक जैन,एड.ब्रजेन्द्र कुमार,सेठी राजपूत,बिहारी कुर्मी,राजू डिस्क,कमल चौधरी, प्रेम अहिरवार,अजय अहिरवार,शुभम तिवारी, जयदीप तिवारी,हर प्रसाद अहिरवार,देव कुमार यादव,राजेश श्रीवास,गंगाराम केमिया,तुलसी राम मिश्रा, सत्यम सिंह,राजपाल सिंह,संतोष सोनी,खुशाल यादव,राहुल रजक,नफीस मकरानी,मजहर हाशमी,शान पठान,कल्याण अहिरवार,यूनुस खान,संतोष रजक,पप्पू सेन, राकेश रजक, सुनील चौधरी,सोनू शुक्ला,राजेंद्र साहनी,शंकर दाऊ,कपूर अहिरवार,जीवन लाल भदौरिया,मुन्ना सिंह,धर्मेन्द्र सिंह,गोविन्द उपाध्याय,रामअवतार सिंह,विश्वनाथ अग्निहोत्री, कंछेदी अहिरवार,राघवेंद्र सिंह,इंद्राज सिंह, रेवाराम रजक,मोहन लाल,महेश अहिरवार, रघुनाथ दाऊ,एम्पायर मासाब,गुड्डू रैकवार, प्रीतम लाल,अजय बमदेले,बारे लाल,प्रकाश अहिरवार,सुभाष अहिरवार,रंजीत अहिरवार, गणेश अहिरवार,राहुल अहिरवार,टीकाराम दीवान,हेमराज पहलवान,शकील मकरानी, अनुज यादव,शकूर खान,देवेंद्र अहिरवार,अजीम मकरानी,रूपचन्द अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।










