ट्रेन से गिरकर रेलवे पटरी पर घायल हुए व्यक्ति के लिए डायल-112 बनी मददगार

डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को पटरी से उठाकर एफ.आर.व्ही. वाहन से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुँचाया

सागर, दिनांक 02/09/2026।

सागर जिले के थाना मोतीनगर क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर रेलवे पटरी पर घायल हुए एक व्यक्ति के लिए डायल-112 के जवान तत्काल मददगार बने। डायल-112 टीम की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के चलते घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया।

दिनांक 02/09/2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत राहतगढ़ बस स्टैंड के पास रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है, जिसे तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना मोतीनगर में तैनात डायल-112 एफ.आर.व्ही. वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुँचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक कैलाश बागरी एवं पायलेट सलमान खान ने देखा कि एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर रेलवे पटरी पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था।

जवानों ने बिना समय गंवाए घायल व्यक्ति को रेलवे पटरी से सुरक्षित उठाकर सड़क तक पहुँचाया तथा एफ.आर.व्ही. वाहन से तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर ले जाकर भर्ती कराया।

डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया, तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के चलते घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। सागर पुलिस की डायल-112 टीम द्वारा संकट की स्थिति में तत्परता से सहायता उपलब्ध कराने का यह उदाहरण पुलिस की जनसेवा एवं संवेदनशील पुलिसिंग को दर्शाता है।

Leave a Comment

Read More