
प्रेस नोट
थाना मोतीनगर पुलिस के द्वारा 318 पाव (57.24) लीटर अवैध प्लेन देशी शराब एक काले रंग की बिना नम्बर रॉयल इनफील्ड मोटरसाईकिल कुल मशरूका 220670 रूपये के साथ आरोपी को परिवहन करते हुये किया गिरफ्तार
दिनाँक-25.03.2024 को पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध हथियार / अवैध शराब विकय व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालो के विरूध चलाई जा रही मुहिम के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक यश विजौरिया के नेतृत्व मे मुखविर की सूचना पर थाना प्रभारी मोतीनगर के द्वारा तत्काल एंव प्रभावी कार्यवाही करते हुये कि एक काले रंग की नई बिना नंबर की बुलेट मोटरसाईकिल से अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब परिवहन की जा रही है जो मुखबिर की सूचना से अवगत कराये जाकर हमराह स्टॉफ के पगारा रोड पर आगे सीवर प्लांट के पास बनी पुलिया के पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति एक काले रंग की बिना नम्बर रॉयल इनफील्ड मोटरसाईकिल लिये खड़ा दिखा जिसको हमराही स्टॉफ की मदद से पकड कर नाम पता पूछा जिसने अपना नाम लालू उर्फ विकाश पिता मुन्ना लाल यादव उम्र 22 साल नि० खसुआ मस्जिद के पास ईतवारी टोरी सागर जिला सागर म.प्र. का होना बताया। समक्ष गवाहान हमराही स्टाफ के मोटरसाईकिल पर सीट के बगल से टगी बोरियों को चेक किया जिसमें शराब के पाव भरे थे एक सफेद रंग की बोरी में 150 देशी प्लेन शराब एंव दुसरी बोरी में 168 देशी प्लेन शराब जो कुल 318 पाव मात्रा 57.24 ली. मय मोटरसाईकिल कीमत करीबन 220670 रूपये की जप्ती की गई आरोपी उक्त से शराब लाने एवं रखने के संबंध में लायसेंस का होना पूछा जो नही होना बताया। जो आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाये जाने से उक्त अवैध शराब तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बिना नंबर की समक्ष गवाहन जप्ती कर विधिवत मौके की कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरप्तार किया गया। बाद थाना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण में शराब के स्त्रोत, शराब दुकान तथा परिवहन में प्रयुक्त बाहन की पतारसी जारी।
अवैध रूप से हार-जीत का दांव लगा कर जुआ खेलने वालो के विरूद्ध की गई कार्यवाही
दिनाँक 25.03.2024 को मुखविर के बताये स्थान धर्माश्री रोड सागर में आरोपी 01. रामदयाल पिता बिहारी लाल पटेल उम्र 44 सला नि० तिली वार्ड सागर 02. आकाश पिता प्रकाश घोषी उम्र 34 साल नि० कनेरा देव सागर 03. महेश पिता गणेश प्रसाद केशरवानी उम्र 44 साल नि० भीतर बाजार सागर 04. रूपकिशोर पिता बाबूलाल पटेल उम्र 35 साल 05. संतोष पिता टीकाराम पटेल उम्र 39 साल दोनो नि० बाघराज वार्ड सागर अवैध रूप से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये मिलने पर 52 ताश के पत्ते नगदी 1530 रूपये की जप्ती कर मौके की कार्यवाही की जाकर आरोपी का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों के नाम-01. निरी. जसवंत राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर 02. उनि शशिकांत गुर्जर 03. उनि ललित बेदी 04. प्रआर 543 जानकी रमण मिश्रा 05. आर 1120 पवन कुमार 06. आर 1798 सत्येन्द्र सिंह 07.आर 1546 सुनील 08. आर 1272 दीपक यादव।
मोतीनगर पुलिस











