इस तरह के आयोजन लोक संस्कृति को बढ़ावा देते हैं : शैलेंद्र जैन, विधायक

इस तरह के आयोजन लोक संस्कृति को बढ़ावा देते हैं : शैलेंद्र जैन, विधायक

राजीव नगर वार्ड स्थित करीला धाम में आयोजित मेले में हुए शामिल, राम दरबार के किए दर्शन

सागर.

रंग पंचमी के पावन पर्व पर राजीव नगर वार्ड स्थित करीला धाम में शनिवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक कलाकारों द्वारा राई और बधाई नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधायक शैलेंद्र जैन भी पहुंचे। उन्होंने श्री राम जानकी मंदिर में माता जानकी और राम दरबार के दर्शन करते हुए भगवान के समक्ष माथा टेकर आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि होली और रंग पंचमी का पर्व सौहार्द्र और भाईचारे को बढ़ाता है। रंगों का यही एकमात्र एक ऐसा त्यौहार है। जिसमें रंगों की अपनी अपनी महत्वता है। कहीं ये रंग उत्साह है तो कहीं यह रंग शोकाकुल परिवार को हिम्मत देने व दिवंगतों को श्रद्धांजलि के स्वरूप का प्रतीक है। इसलिए सनातन संस्कृति में रंगों के इस महापर्व की अलग ही पहचान है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में लोक नृत्य की परंपरा काफी प्राचीन है। रंग पंचमी पर आयोजित इस तरह के कार्यक्रम से लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद श्रीमती सोना कन्हई पटेल, राजकुमार पटेल,प्रह्लाद पटेल,राजेश पटेल,नर्मदा शर्मा,संतोष पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे

Leave a Comment

Read More