ग्वालियर-चंबल क्लस्टर प्रभारी भूपेन्द्र सिंह डबरा में विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे

ग्वालियर-चंबल क्लस्टर प्रभारी  भूपेन्द्र सिंह डबरा में विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे

सागर। लोकसभा चुनाव हेतु ग्वालियर-चंबल क्लस्टर प्रभारी पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह 31 मार्च, रविवार की संध्या 7 बजे ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के डबरा में भाजपा के विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

डबरा विधानसभा कार्यालय स्थानीय सराफा में गिर्राज पैलेस में खोला जा रहा है। उद्घाटन समारोह में अतिथि क्लस्टर प्रभारी  भूपेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री  नरोत्तम मिश्रा, लोकसभा प्रत्याशी  भारत सिंह कुशवाहा, ग्वालियर ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष कौशल शर्मा, लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र बिल्थरे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे।

मीडिया कार्यालय
दिनांक-30/03/2024

Leave a Comment

Read More