गिरधारी पुरम रोड के तीनो भागों पर एक साथ निर्माणकार्य करें : निगमायुक्त  राजकुमार खत्री

गिरधारी पुरम रोड के तीनो भागों पर एक साथ निर्माणकार्य करें : निगमायुक्त  राजकुमार खत्री

निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ स्मार्ट सिटी  खत्री ने निर्माणाधीन रोडों की बिंदुबार समीक्षा कर समय पर कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

सागर दिनांक 31 मार्च 2024 दिन रविवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन रोडों के प्रगतिकार्यों की बिंदुबार समीक्षा की। उन्होंने स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम के इंजीनियरों के साथ निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से विभिन्न रोडों के शेष बचे कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए विस्तार से चर्चा की। उन्होंने रोडों के अलग-अलग चेनेज़ पॉइंट पर रोड निर्माण में आ रही छोटी-छोटी रूकावटों ट्री ट्रांसप्लांट, अतिक्रमण हटाना, वॉटर पाईप लाइन शिफ्टिंग आदि की गूगल मेप के माध्यम से समीक्षा की और संबंधित विभाग एवं नागरिकों के समंजस्य से रूकावटों को दूर कर कार्य गति के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने गिरधारीपुरम रोड के तीनो भागों में एक साथ कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की रोड निर्माण के साथ आवश्यकतानुसार बनाई जा रहीं नालियों पर कम बजन वाले पेफरेटेड प्रीकास्ट ढक्कन रखें ताकि समय-समय पर आसानी से ढक्कन हटाकर नालियों की साफ-सफाई की जा सके और स्वच्छता सुनिश्चित हो। उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा की जिन रोडों का निर्माणकार्य पूरा हो चुका है उन्हें प्रेसर पंप की मदद से धुलवाएँ और साफ-स्वच्छ रोड पर रोड मार्किंग, केटआई, साइनेज आदि रोड फर्नीचर लगाने का कार्य तत्काल पूरा करें। उन्होंने अप्सरा अंडर पास से अम्बेडकर चौक, पीली कोठी से डिम्पल पेट्रोल पंप, न्यू आरटीओ से राजघाट तिराहा, राजघाट तिराहा से धर्मश्री रोड, राजघाट तिराहा से तिली चौराहे तक निर्माणाधीन एसआर-2ए रोड सहित समस्त रोडों के शेष निर्माण कार्य गति के साथ पूरे करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Read More