
प्रेस-नोट
थाना केंट पुलिस द्वारा जिला बदर आरोपी को किया गया गिरिफ्तार
आरोपी द्वारा जिला बदर की समयावधि पूरी होने के पहले जिले की सीमा में प्रवेश कर जिला बदर आदेश का किया था उलंघन
पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा समस्त थाना प्रभारी को जिला बदर उल्लंघन करने वाले समस्त आरोपियों की पता रशि कर गिरफ्तार कर कार्यवाही करने हेतु दिए गए थे आदेश
पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी द्वारा समस्त थाना प्रभारी को गुंडा बदमाशों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने के साथ-साथ जो अपराधी जिला बदर है वह किसी भी सूरत में जिले में प्रवेश न कर पाए यदि करते हैं तो उनको तुरंत गिरफ्तार कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में समस्त प्रयास करते हुए मुखबिर तंत्र को और अधिक सक्रिय किया गया इसी क्रम में
जिला दंडाधिकारी सागर द्वारा गुंडा बदमाश पुनीत पिता बंटी उर्फ भगवानदास अहिरवार नि. मढ़िया विठ्ठलनगर को 06 माह की अवधि के लिये सागर जिले व समीपवर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने हेतु जिला बदर आदेश जारी किया गया था आदेशानुसार थाना केंट पुलिस द्वारा दिनांक 12.02.24 को उक्त आरोपी को सागर जिले की सीमाओं से बाहर ललितपुर सीमा पर छोड़ा जाकर जिला बदर आदेश की तामीली की गई थी आरोपी पुनीत अहिरवार द्वारा उक्त आदेश की अवहेलना करते हुये दिनांक 05.04.24 थाना केंट क्षेत्र की सीमाओं के अंतर्गत पाये जाने से उक्त आरोपी को पकड़कर आदेश की अवहेलना करने पर विधिसंगत कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 191/24 धारा 188 ताहि 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 पंजीबद्ध किया गया
आरोपी को न्यायालय पेश कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है
उपरोक्त कार्य में निरीक्षक रावेन्द्र सिंह चौहान, उनि बालाराम छारी प्र. आर. 799 दिनेश यादव आर. 255 रोहित पाठक आर. 404 अमन स्वामी आर. 625 योगेश तिवारी आर 247 अभिषेक गौतम का सराहनीय योगदान रहा











