
संभागीय कार्यालय सहित मंडल कार्यालयों में हुआ झंडावंदन कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर उत्साह के साथ मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
पदाधिकारी जनप्रतिनिधि पहुंचे बूथों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
सागर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज सागर जिले में उत्साह के साथ मनाया गया सागर जिले के सभी 2118 बूथों पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें जिसमें पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता गण शामिल हुए। वही संभागीय कार्यालय सहित जिले के सभी 37 मंडलों के कार्यालयों में पार्टी का ध्वजा किया गया। धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने ध्वजारोहण कर पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिले के सभी 2118 बूथों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रभावी रूप से आयोजित किए गए और कार्यक्रमों की जानकारी संगठन एप पर अपलोड की गई। साथ ही शीर्ष नेतृत्व की मंशानुसार पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए व कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित् किया।











