आदिनाथ जयंती के शुभ अवसर पर महिला जैन मिलन नेहा नगर द्वारा महावीर जिनालय नेहा नगर में नि:शुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया गया।

सभी को सादर जय जिनेंद्र
????????????????????????????
आदिनाथ जयंती के शुभ अवसर पर महिला जैन मिलन नेहा नगर द्वारा महावीर जिनालय नेहा नगर में नि:शुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया गया।
सबसे पहले मिलन की वीरांगनाओं द्वारा महावीर प्रार्थना के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया जी के द्वारा इस प्याऊ का उद्घाटन किया गया।
मंदिर के पास इस प्याऊ के खुलने से आसपास से गुजरने वाले राहगीरों को और आसपास काम करने वाले मजदूरों को शुद्ध और ठंडा जल मिलने लगा।
मंदिर के पास काम करने वाले मजदूरों ने और सब्जी बेचने वालों ने कहा कि कहा कि आप लोगों ने यहां प्याऊ खोलकर हम लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी राहत दी है।
हमारे साथ हमारे इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया जी , क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना अनीता जैन, संरक्षिका वीरांगना किरण जैन, अध्यक्ष वीरांगना ऋतु जैन, सचिव वीरांगना शालिनी जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना संध्या जैन प्रचार मंत्री वीरांगना ज्योति जैन सांस्कृतिक मंत्री वीरांगना स्मिता जैन उपाध्यक्ष वीरांगना प्रीति जैन सह सचिव वीरांगना मनीषा जैन वीरांगना रजनी जैन वीरांगना कामिनी जैन वीरांगना रेनू जैन वीरांगना अर्चना जैन वीरांगना पीयूष जैन वीरांगना नीता बड़कुल वीरांगना सरिता जैन आदि शामिल रहीं।

Leave a Comment

Read More