लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र की शक्ति केंद्र, मंडल तथा बूथ प्रभारियों की बैठक का हुआ आयोजन।।

प्रिंस विज्ञप्ति
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र की शक्ति केंद्र, मंडल तथा बूथ प्रभारियों की बैठक का हुआ आयोजन।।

सागर दिनांक 07 अप्रैल 2024:लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रविवार को होटल रॉयल पैलेस में सुरखी विधानसभा क्षेत्र की शक्ति केंद्र ,मंडल ,बूथ प्रभारियों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सुरखी विधानसभा क्षेत्र के पांचो मंडलों अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा बूथ प्रभारी शामिल हुए बैठक में शक्ति केंद्र की बैठक, तारीख तथा कमेटी को लेकर चर्चा की गई ।15 दिनों में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्र पर बैठक संपन्न करने का लक्ष्य तय किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि इस बार 400 पर का लक्ष्य है हर पुलिंग बूथ पर 370 से अधिक मत प्राप्त करके जीत का नया इतिहास रचना है उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा लाभार्थियों से सभी कार्यकर्ताओं को मिलना है हमारी भाजपा प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े को 5 लाख से अधिक मतों से विजय बनाकर विकास की डबल इंजन की सरकार को मजबूत करते हुए विकास को नई रफ्तार देनी है इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि हर शक्ति केंद्र पर बैठक होगी समितियां बनाई जाएगी बूथ स्तर के सभी भाजपा कार्यकर्ता कार्य योजना बनाकर कार्य करें प्रचार प्रसार सम्मेलन बैठक आदि की रूपरेखा तैयार की जाए सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा और समर्पण के साथ पालन करें। बैठक में सुखी विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के मोर्चा अध्यक्ष शामिल रहे बैठक में प्रमुख रुप से डॉ वीरेंद्र पाठक, सुखदेव मिश्र, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष जैसीनगर बृजेंद्र सिंह रामबाबू ,शैलेंद्र श्रीवास्तव, रामकुमार पप्पू तिवारी ,साहब सिंह ,किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह , मंडल अध्यक्ष अमित राय, जगदीश लोधी ,कमल पटेल, हरनाम सिंह, संतोष पटेल, रामेश्वर नामदेव, कमलेश पांडे ,ओंकार, विनोद, पुष्पेंद्र सिंह भोले राजा , मूरत सिंह राजपूत ,अरविंद सिंह टिंकू राजा, रणबहादुर सिंह,आकाश सिंह राजपूत ओसवाल ,लखन चौबे ,जहीर कुरैशी ,रामकुमार यादव ,उर्मिला, नेहा जैन, सपना दुबे ,संजना जैन सहित सुरखी विधानसभा क्षेत्र के मंडल, मोर्चा ,बूथ ,शक्ति केंद्र के सभी प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More