
हर काम जनमानस के कल्याण करने से संबंधित हो, ऐसे कार्य हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए : शैलेंद्र जैन, विधायक
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अर्हम नवीन कार्यकरिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
सागर.
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अर्हम की पूर्व कार्यकरिणी के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद नवीन कार्यकरिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होटल दीपाली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक शैलेंद्र जैन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ के साथ की गई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि जैन सोशल ग्रुप को सबसे पहले शुभकामनाएं देता हूं। नई टीम, पुरानी टीम के पद चिन्हों पर चलते हुए कुछ ऐसे जनकल्याण के कार्य करें, जिनके माध्यम से ग्रुप नया अध्याय लिख सके। वहीं पुरानी टीम जिन्होंने 2 वर्ष का कार्यकाल में काम किए वह भी प्रशंसनीय है। विधायक जैन ने कहा कि कार्यकारिणी के नए अध्यक्ष को सुझाव है कि पूरे साल का कैलेंडर बनाएं। ऐसे कार्यक्रम बनाएं, जिससे समाज को फायदा हो। हर काम जनमानस के कल्याण करने से संबंधित हो, ऐसे कार्य हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए। समाज कल्याण के साथ कैसे शहर को हरा-भरा बनाएं इसके लिए भी प्लान बनाएं। हमें पूरी आशा है कि आने वाले समय में अर्हम द्वारा किए गए कार्यों से संस्था की अलग से पहचान बनेगी। कार्यकारिणी को शपथ विधि अधिकारी सनत गंगवाल ने शपथ दिलाई।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अर्हम की नई कार्यकारिणी में
अध्यक्ष नीरज सिहोरा, सचिव सौरभ जैना, कोषाध्यक्ष
पीयूष जैन लकी, नवीन कार्याध्यक्ष व संयोजक
सचिन राजकमल एवं नवीन श्रीजी के साथ शपथ ग्रहण किया। इस दौरान शपथ विधि का सुचारू क्रियान्वयन करने के लिए फेडरेशन की ओर से अधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में सनत गंगवाल शपथ अधिकारी द्वारा नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान राजेंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन, सुनील जैन, नेवी जैन,डा अभिषेक जैन,आकाश जैन, दीपक जैन, अमित बैसाखिया,प्रासूख जैन,समेत सभी सदस्य सपरिवार मौजूद रहे।











