
प्रेस विज्ञप्ति
कोरी समाज उत्थान संगठन ने मनाया द्वितीय स्थापना दिवस
कोरी समाज स्थान संगठन ने द्वारा कल दिनांक 7 अप्रैल दिन रविवार को बाघराज मंदिर प्रांगण में द्वितीय स्थापना दिवस मनाया
कार्यक्रम के प्रारंभ में सदगुरु कबीर साहब एवं वीरांगना झलकारी बाई कोरी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अनुष्का पंथी इशिका पंथी श्वेता कबीरपंथी एवं दिव्यांशी कबीर पंथी द्वारा सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में पधारे संगठन के मुख्य अतिथि श्री एस आर राय साहब ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह संगठन निश्चित रूप से समाज में विकास की धारा बहाने का काम करेगा।उन्होंने कहा कि हमने देखा एक वर्ष में संगठन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए एक बहुत ही सराहनीय कदम उठाया गया निःशुल्क महिला सलाई प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से सैकड़ो महिलाएं प्रशिक्षण पाकर अपने आप को मजबूत और शसक्त बना रहीं हैं। उन्होंने उपस्थित युवाओं से आग्रह किया की शिक्षित बनो संगठित रहो। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री श्री नारायण प्रसाद कबीर पंथी कहा कि संगठन में जितने भी सदस्य पदाधिकारी संरक्षक है इनकी एक जुटता इस संगठन की ताकत है एक वर्ष में इस संगठन इतना बड़ा रूप लिया इतने सदस्य जुड़े।यह संगठन की विचारधारा, कार्य पद्धति, कार्य कुशलता का परिणाम है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री खेमचंद कोरी जी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका भविष्य आपके हाथ में है आप अपने आप को जैसा चाहे वैसा बना सकते हैं अभी आपका सुनहरा अवसर है आप बड़े से बड़े पदों पर जा सकते हैं आपको इधर-उधर नहीं भटकना सिर्फ अपनी पढ़ाई पर अपने लक्ष्य पर ध्यान देना है विशेष अतिथि श्री डी.आर . वर्मा , श्री राजकुमार ठेकेदार ,पार्षद नीरज गोलू कोरी सभी ने सभा को संबोधित किया महामंत्री परमानंद कोरी ने संगठन के उद्देश्य व कार्य को सभी समक्ष रखा। कार्यक्रम में उपस्थित उन सभी महिलाओं, बेटियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए जिन्होंने सिलाई सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।अध्यक्ष श्री ठाकुरदास कोरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वाजातिय बंधुओं का आभार माना।मंच संचालन संगठन के मिडिया प्रभारी गोपीचंद पंथी एवं उपाध्यक्ष उमेश कुमार कोरी ने किया। इस अवसर पर जे पी कोरी कुंजीलाल कोरी सी एल कोरी एम एल कोरी मनोहर लाल शर्मा रमेश कोरी बिहारीलाल कोरी प्रताप कोरी भगवान दास पटवारी संदीप शिक्षक देवेंद्र शिक्षक संतोष कोरी मगन लाल कोरी गोविंद प्रसाद कोरी कन्हैयालाल जगदीश प्रसाद रूपनारायण कोरी डी.आर.कोली डी.पी.कोरी नारायण प्रसाद कोरी शोभाराम मानसिंग बेनी प्रसाद वीरेंद्र कोरी दिनेश कोरी सी एल कोरी दामोदर प्रसाद प्रहलाद कोरी कुंजबिहारी कपिल कोरी तुलसी राम गब्बर सेठ नवीन कोरी एवं बड़ी मात्रा में मातृशक्ति भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही।











