मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में सात दिवसीय बाल रंग कार्यशाला का केंदीय विद्यालय क्रमांक 2 में भव्य शुभारम्भ

मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में सात दिवसीय बाल रंग कार्यशाला का केंदीय विद्यालय क्रमांक 2 में भव्य शुभारम्भ

सागर 7 अप्रैल। मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वाधान में लायंस क्लब सागर के सहयोग से केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 दीनदयाल नगर मकरोनिया में सात दिवसीय बाल रंग कार्यशाला (5 से 14 आयु वर्ष का) भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यशाला के लिए भोपाल समांतर समूह के श्री निदेशक मुकेश शर्मा एवं एन एस डी प्रशिक्षित सतीश मलेशिया के निर्देशन में किया गया।
आज आरंभ हुई बाल रंग कार्यशाला को संबोधित करते हुए निदेशक कार्यशाला मुकेश शर्मा ने कहा इस तरह की कार्यशाला बच्चों की संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर सहयोगी संस्था लायन्स क्लब सागर के महेश प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि यह सागर के नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए विशेष अवसर एवं अभिनव प्रयोग है।अभिभावकों को अपने बच्चों को इस तरह की कार्यशाला में भेजना चाहिए।
केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य सुश्री ज्योति ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और हाल ही एनसीईआरटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 में छात्रों के सर्वांगीण विकास और भारतीय संस्कृति की धरोहर एवं क्षेत्रीय भाषा एवं संस्कृति के विकास पर प्रबल जोर दिया गया है और यह गतिविधि इसी पृष्ठभूमि पर आधारित है। लायन गुलजारीलाल जैन ने अपनी शाला के बच्चों को इस कार्यशाला में सहभागिता भी कराई।
आयोजक संस्था मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन सागर इकाई के अध्यक्ष आशीष ज्योतिषी ने कहा कि सागर में रंगमंच का समृद्ध इतिहास रहा है।बच्चों में रंगमंच के संस्कार डालने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
आज कार्यशाला के पहले दिन बच्चों मेंस्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए क्रियाविधि कराई गई। इस अवसर पर सर्वश्री देवेंद्र तिवारी पुष्पेंद्र दुबे, आदर्श दुबे,सुरेंद्र चौधरी श्रीमती अनिता सैनी एवं शाला के शिक्षक गण मौजूद रहे।

Leave a Comment

Read More