
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव एवं संगठन प्रभारी सत्येंद्र यादव 19 अप्रैल से लगातार सागर लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण करेंगे
सागर/ 13 अप्रेल।अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव एवं संगठन प्रभारी सतेन्द्र यादव ने मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के महासचिव एवं जबलपुर संभाग प्रभारी विजय साहू को जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रचार के दौरान बताया कि 19 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह गुड्डू राजा बुंदेला के नामांकन के दिन से सागर आकर लगातार सागर लोकसभा क्षेत्र की आठो विधानसभा क्षेत्र में दौरा कार्यक्रम बनाया है। जिसमें वह लगातार सागर लोकसभा क्षेत्र की सागर एवं विदिशा जिले की आठो विधानसभा क्षेत्र में जाकर कांग्रेस सेवा दल के साथियों के साथ भ्रमण कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए अभियान चलाएंगे।
Post Views: 528











