कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला ने जल, इलाज और शिक्षा जैसे बुनियादी सुविधाओं में बेहतरी के लिए कांग्रेस को वोट देने का आग्रह किया

कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला ने जल, इलाज और शिक्षा जैसे
बुनियादी सुविधाओं में बेहतरी के लिए कांग्रेस को वोट देने का आग्रह किया

बाबा साहब द्वारा बनाए हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लिया

सागर लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में लगातार दस्तक दे रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण मतदाताओं से मिलकर जल, इलाज और शिक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर चर्चा की। इन सभी क्षेत्रों में बेहतरी के लिए कांग्रेस को वोट देने का आग्रह किया।
कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला ने रविवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उनके द्वारा बनाए हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‪बाबा साहेब ने पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों को मिटाने, छुआछूत व जातिवाद के खिलाफ संघर्ष करने और गरीबों, दलितों व शोषितों को अधिकार दिलाने में लगाया।‬
कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला ने क्षेत्र के सिरों तथा कुरवाई विधानसभा क्षेत्र की अनेक ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर लोगों के घरों में दस्तक दी उन्होंने सिरोंज के देवपुर धाम में दर्शन व अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद देहरी, हरनाखेडी, बरेठ,भाटनी तथा उदयपुर ब्लाक में कार्यकर्त्ताओ से मुलाकात की।
बाद में उन्होंने ग्राम नरोदा, कादीकिरोंदा, किशनोदा, बडवासा, कुल्हार, भालबामोरा, जाजोन, मथुरापुर होकर पठारी में कार्यकर्ता सम्मलेन एवं अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम शामिल हुए। उन्होंने ग्राम छपारा, दुधावरी, जरतोली, सैरवासा, गुदावल, मंडीबामोरा, सिहोरा आदि क्षेत्रों में भी मतदाताओं से संपर्क किया। और उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के लिए पांच न्याय और 25 गारंटी लेकर आई है। कांग्रेस की सरकार बनने पर हर किसान, नौजवान, महिला, मजदूर तथा हर वर्ग को न्याय मिलेगा। उन्होंने लोकसभा चुनाव में हाथ की पंजी वाला बटन दबाकर सागर लोकसभा क्षेत्र से उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनने का अनुरोध किया। भवदीय डॉ संदीप सबलोक

Leave a Comment

Read More