
नवनिर्मित बस स्टेण्ड पर यहां वहां विज्ञापन के पर्चे व प्रचार सामग्री चिपकाकर गंदगी फैलाने पर कटेगा चालान
सागर दिनांक 18 मई 2024
सागर के नवनिर्मित बस स्टेण्ड परिसर में जय महाराणा प्रताप टिफिन सेंटर का विज्ञापन खम्भे पर चिपका पाये जाने पर निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने उक्त सेंटर के संचालक पर जुर्माने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की नवनिर्मित बस स्टेण्डों के परिसर में कही भी यहां वहां विज्ञापन के पर्चे या प्रचार सामग्री चिपकाने और स्टेण्ड परिसर की सुंदरता को प्रभावित करते हुये गंदगी फैलाने पर उक्त संबंधित संस्था के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी।
Post Views: 607











