संजय ड्राइव की व्यवस्थाओं का महापौर ने लिया जायजा, स्पीड बोट से जलाशय क्षेत्र का किया निरीक्षण

संजय ड्राइव की व्यवस्थाओं का महापौर ने लिया जायजा, स्पीड बोट से जलाशय क्षेत्र का किया निरीक्षण
जल पर्यटन को सुरक्षित, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सागर। नगर निगम की व्यवस्थाओं और शहर की पर्यटन सुविधाओं का आकलन करने के उद्देश्य से महापौर  संगीता सुशील तिवारी ने बुधवार को संजय ड्राइव क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमआईसी सदस्यों एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ स्पीड बोट से जलाशय क्षेत्र का भ्रमण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों और पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों से जलाशय क्षेत्र में संचालित गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने जल पर्यटन को और अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
महापौर  संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि संजय ड्राइव सागर शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां आने वाले नागरिकों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य, नगर निगम के अधिकारी और संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More