धामोनी वाले बाबा के उर्स में रात भर चलता रहा कव्वालियों और गजलों का दौर

धामोनी वाले बाबा के उर्स में रात भर चलता रहा कव्वालियों और गजलों का दौर।

जो अपने वतन के लिए कुर्बान हो गए तस्वीर उनकी लगाना की धुन पर जमकर झूमे श्रद्धालु।

सर्वधर्म कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद मोहम्मद इश्हाक बली शामी उर्फ बाबा बालजति शाह रह.अलैह धामौनी वाले बाबा के तीन दिवसीय सालाना उर्स में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बाबा के उर्स में क्षेत्रीय विधायक एवं उर्स कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार, दरगाह प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर,पूर्व अध्यक्ष भाजपा जाहर सिंह, सूरज सिंह,विवेक मिश्रा,भैयाराम सिंह लोधी आदि अतिथि गण शामिल हुये।उर्स कार्यक्रम में हिंदुस्तान के मशहूर फनकार नौशाद सोला कब्बाल पार्टी सलबार शरीफ अजमेर और शहनाज बारसी कब्बाला पार्टी कलियर शरीफ के बीच तमाम रात कव्वालियों और गजलों के शानदार मुकाबले में दोनों कब्बाल पार्टियों ने जो अपने वतन के लिए कुर्बान हो गए तस्वीर उनकी लगाना,हिंदू, मुस्लिम, सिख इसाई सबको प्यारा है यह हिंदुस्तान हमारा है,जलवा सबको दिखलाते हैं ऐसे मेरे ख़्वाजा हैं, पर्दा रुख से सरकाते हैं मेरे ख़्वाजा ऐसे हैं की शानदार प्रस्तुति दी जिसे सुनने के लिए लोग रात भर उर्स के मैदान पर डटे रहे और जमकर झूमते रहे। दूर-दूर से आए लोगों ने बाबा की दरगाह में पहुंचकर मत्था टेका और फिर कव्वालियों के साथ-साथ उर्स मेले का भी आनंद लिया।उर्स के मौके पर की गई आकर्षक विद्युत सजावट आकर्षण का केंद्र रही। उर्स के अवसर पर बाबा की दरगाह पर फातिहा के साथ नाते पाक, सलाम पेश किया जाकर देश की एकता और अखण्डता, अमन, चैन की दुआ की गई एवं तबर्रुख प्रसादि का वितरण किया गया। उर्स कार्यक्रम का संचालन अशरफ खान ने किया एवं आभार मोहम्मद फिरदोश भाईजान ने माना। इस अवसर पर धामौनी दरगाह प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर, ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष एवं तहसीलदार बण्डा डी. सी राय,शाहिद भाई,रहीश मकरानी,अजीज बम्होरी, काजी मेहताब उद्दीन, जकि भाई,अजीम अंसारी,रफीक अहमद,अजमेरी ठेकेदार, इरशाद रंगरेज,परसोत्तम मासाब, जगन्नाथ प्रसाद साहू,ऋषभ जैन, गोलू विश्वकर्मा,नजीर खान म,रियाज खान, रेहान खान, मूलचंद पटेल,गुड्डू राजा,राकेश विश्वकर्मा,रामपाल सिंह, साहब सिंह,दौलत सिंह, वृंदावन सिंह, जनक सिंह,बहादुर सिंह, बैजनाथ सिंह,धन प्रसाद यादव, बलराम सिंह, मुह. आरिफ नगीना,चरण सिंह,अनूप रावत, इमरान भाई सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में बाबा के श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Comment

Read More