
राजीव गांधी आधुनिक युग के स्वप्न दृष्टा थे -राजकुमार पचौरी
भारत में संचार क्रांति के अग्रदूत थे राजीव गांधी-आशीष ज्योतिषी
राजीव जी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था-सुरेंद्र चौबे
18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार का प्रयोग राजीव गांधी ने दिया- संदीप सबलोक
सागर 21 मई। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 34 वी पुण्यतिथि के अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त की गई इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्न द्रष्टा थे, उनके नेतृत्व में देश ने उत्तरोत्तर उन्नति की उन्होंने देश के युवाओं को 18 वर्ष का अधिकार देने का काम किया।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि भारत में संचार क्रांति लाने वाले राजीव गांधी थे टेक्नोलॉजी देख रही है उसके जनक स्वर्गीय राजीव गांधी थे। वे संचार क्रांति के अग्रदूत थे। सुरेंद्र चौबे ने कहा कि राजीव जी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था।
डाँ.संदीप सबलोक ने कहा कि 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार का प्रयोग राजीव गांधी ने दिया।
कार्यक्रम में अंत में स्व राजीव गाँधी एवं वरिष्ठ गाँधी वादी रहे स्व विट्ठल भाई पटेल की जयंती पर मौन श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।
संचालन आशीष ज्योतिषी ने तथा आभार युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष जीतेन्द्र चौधरी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर पं.त्रिलोकी नाथ कटारे,पूर्व विधायक सुनील जैन,पूर्व अध्यक्ष श्रीमति रेखा चौधरी, रमाकांत यादव,प्रवक्ता अवधेश तोमर,रवि सोनी,जितेंद्र रोहण,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, दीनदयाल तिवारी,पार्षद रिचा सिंह,चमन अंसारी, लक्ष्मीनारायण सोनकिया,शैलेन्द्र तोमर,नितिन पचौरी,भैयन पटेल,गंगाराम अहिरवार,प्रदीप पांडे,नदीम कुरैशी, हरिश्चंद्र सोनवार,जमना सोनी,महेश अहिरवार,, द्वारका चौधरी,साजिद राईन,रजिया खान,बाबू मछंदर,कुंजी लड़िया,महेश अहिरवार, हीरा लाल लडिया,दामोदर कोरी,बंटी कोरी, शुभम् उपाध्याय,रेखा सोनी आदि उपस्थित थे।











