
नए बस स्टैंड से यात्रियों को हो रही असुबिधा के संबंध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर को ज्ञापन सोपा एवं विस्तृत चर्चा की
सरकारी और प्राइवेट बस स्टैंड की खाली जमीन को कन्या महाविद्यालय को दिया जाए- पचौरी
सागर 22 मई। आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर नए बस स्टैंड के स्थानांतरण के बाद उत्पन्न हुई यात्रियों एवं नगर हो रही समस्याओं के संदर्भ में विस्तृत चर्चा कर ज्ञापन सोपा। कलेक्टर दीपक आर्य समस्याओं को ध्यान से सुना एवं उनके निराकरण करने के लिए आश्वासन दिया।
कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी पूर्व विधायक सुनील जैन, त्रिलोकी नाथ कटारे,प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, मुकुल पुरोहित अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, पार्षद रिचा सिंह,रोशनी वसीम खान,आशीष जैन आदि शामिल थे।
ज्ञापन में उल्लेख है कि बस स्टैंड स्थानांतरण होने से शहर की यातायात व्यवस्था चौपट हो गई और जनता एवं यात्री परेशान हो रहे हैं,सिविल लाइंस से पुरानी तहसील तक घोषित जाम की स्थिति रहती है।
जबलपुर छतरपुर एवं नरसिंहपुर रोड पर जाने बाली बसों का संचालन पुराने बस स्टैंड से ही होना चाहिए।
यात्रियों को रात में लुटने का खतरा रहता है शहर के आसपास के कस्बे के किराए से ज्यादा नये बस स्टेण्ड से ऑटो रिक्शा का किराया है जैसे देवरी से बस का किराया ₹100 रूपये तो बस स्टैंड से शहर का किराया ₹200 लिया जा रहा है।
रात 12 से सुबह 5 बजे तक यात्रियों से बस स्टैंड से शहर आने में मनमाना किराया वसूला जा रहा है।
सामान्य रूप से हर शहर में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के पास ही होते हैं।तब यहां पर नया बस स्टैंड शहर से 10 किलोमीटर दूर बनाना क्या उचित है।
प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने अपने संसाधनों से प्राइवेट बस स्टैंड के विकास में जो खर्च किए उनकी भरपाई कौन करेगा। प्राइवेट बस ऑपरेटर की लीज का क्या होगा।
डाँ. हरि सिंह गौर बस स्टैंड की खाली जगह होने पर किसे और किन शर्तों पर दिया जाएगा? इस जगह का क्या उपयोग होगा? और उसमें बने भवन की कीमत का क्या होगा?
पुराने बस स्टैंड पर जो लोग बेरोजगार हुए हैं उनके लिए प्रशासन ने क्या निर्णय लिया है लगभग 5000 लोग इससे प्रभावित हुए हैं।
डॉ हरिसिंह गौर बस स्टैंड तथा प्राइवेट बस स्टैंड को नए बस स्टैंड की जगह स्थानांतरित होने के उपरांत उस जगह पर शासकीय कन्या महाविद्यालय का विस्तार किया जाए,उक्त जगह शासकीय कन्या महाविद्यालय को आवंटित की जाए ताकि भविष्य में कन्या विश्वविद्यालय खोलने का मार्ग प्रशस्त हो सके।











