
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने पीली कोठी वाले बाबा की दरगाह पर पेश की चादर।।
देश व प्रदेश में अमन, चेन व शांति की प्रार्थना की।
सागर/ कौमी एकता के प्रतीक कुतुब हजरत सैयद दाऊद मक्की चिश्ती साबरी रह.अलैह पीली कोठी वाले बाबा के 74 वें उर्स के पहले दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने पीली कोठी वाले बाबा की दरगाह पर चादर पेश करते हुए देश व प्रदेश में अमन,चेन व शांति की प्रार्थना की। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री अशरफ खान,हाजी मोह. हारून, हाजी अजीम खान,शेख असलम,फारूक भाई, शुभम सिंह, सत्यम सिंह,अर्श खान, अयान खान, आमीन सोमिल कुरैशी आदि मौजूद थे।
Post Views: 504











