सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी भाजपा नेताओं ने शिकायत दर्ज करवाकर गिरफ्तारी की मांग की

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी भाजपा नेताओं ने शिकायत दर्ज करवाकर गिरफ्तारी की मांग की

सागर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गुरुवार को सागर में डॉ.विक्रम चौधरी द्वारा फेसबुक पोस्ट के माध्यम से अभद्र टिप्पणी की गई। जिसकी जानकारी भाजपा नेताओं को लगते ही सभी एक साथ नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के नेतृत्व में मोतीनगर थाना पहुंचे और अभद्र टिप्पड़ी करने वाले डॉ.विक्रम चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही की मांग की। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा की फेसबुक पोस्ट के माध्यम से डॉ.विक्रम चौधरी द्वारा .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जो अभद्र टिप्पड़ी की गई है वह निंदनीय जिस से प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की भावनाएं आहत हुई हैं।जिसकी शिकायत हमने दर्ज करवाई हैं साथ विक्रम चौधरी पर कड़ी कड़ी कार्यवाही की अभिलंब मांग की हैं इस अवसर पर अनु.जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष गरीब दास जाटव, नीरज करोसिया,पार्षद धर्मेंद्र गुड्डा खटीक पार्षद देवेंद्र अहिरवार पार्षद रामू ठेकेदार पार्षद विशाल खटीक पार्षद भारत माते,रितेश मिश्रा,डॉ सर हरिसिंह गौर मंडल अध्यक्ष,मनीष चौबे,अंशुल हर्षे,रामेश्वर नेमा,बलराम राय अभिषेक साहू रिंकू राज उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

Leave a Comment

Read More