
जल गंगा संवर्धन अभियान: शहर के दुबे तालाब की होगी साफ सफाई, 13 जून को मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
विधायक शैलेंद्र जैन ने किया दुबे तालाब और लक्ष्मीपुरा स्थित बावड़ी का निरीक्षण
सागर.
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के तहत जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी और नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के साथ जल संरचनाओं का दौरा किया।
मंगलवार को विधायक शैलेंद्र जैन ने गुलाब बाबा मंदिर के सामने स्थित दुबे तालाब का निरीक्षण किया। तालाब
की सफाई का अभियान नगर निगम द्वारा किया जाएगा। दरअसल, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 13 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर आने की संभावनाएं हैं। वे यहां दीपदान या जल स्रोत के सफाई अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी के चलते प्राचीन दुबे तालाब के संरक्षण को लेकर कार्य करने की योजना तैयार की गई है। विधायक जैन ने कहा कि जल संरक्षण को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा जो पहल शुरू की गई है, वह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम है। इसी अभियान के तहत सागर के दुबे तालाब को संरक्षित करते हुए उसकी साफ सफाई की जाएगी। इस दौरान विधायक जैन ने अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ लक्ष्मीपुरा स्थित बावड़ी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
पार्षदों और मंडल अध्यक्षों की बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन ने सर्किट हाउस पर पार्षदों और मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दें। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, पार्षद धर्मेंद्र खटीक, विशाल खटीक, श्रीकांत जैन, प्रासूक जैन, अंशुल परिहार, गोलू कोरी आदि उपस्थित रहे।











